भारत

जजों पर जानलेवा हमले करना अब फैशन बना: सुप्रीम कोर्ट

jantaserishta.com
23 May 2022 3:41 PM IST
जजों पर जानलेवा हमले करना अब फैशन बना: सुप्रीम कोर्ट
x

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की अवमानना के एक मामले में सोमवार को सुनवाई की. इस दौरान SC ने जजों को सॉफ्ट टारगेट बनाए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई. साथ ही कहा कि जजों के खिलाफ आरोप लगाना या जानलेवा हमले करना अब फैशन बन गया है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसा हो रहा है. हर मामले में कोर्ट या जजों पर निशाना साधना उचित नहीं है. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि लोग ये ध्यान रखें कि जज जितने मजबूत होंगे, आरोप उतने ही खराब होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना ​​के आरोप में एक वकील को दी गई 15 दिन कैद की सजा वाला मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा. सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हाल के वर्षों में जजों पर हमले करने का ट्रेंड देशभर में दिखा है. जजों पर हमले हो रहे हैं. जिला मुख्यालयों में भी जजों की कोई सुरक्षा नहीं है. कई जगहों पर तो ऐसे अवसर भी आए हैं, जब जजों को सुरक्षा के लिए लाठी वाला पुलिसकर्मी भी नहीं मिलता.
कोर्ट की अवमानना के एक मामले में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वकील कानून से ऊपर नहीं हैं. उनको भी न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने के अपराध की सजा मिलेगी. ऐसे वकील कानूनी पेशे पर कलंक हैं. उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट ने वकील के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. लेकिन 100 वकीलों ने चाय की दुकान पर वारंट के तामील नहीं करने दिया. जब मामला वापस कोर्ट में आया तो वकीलों ने जज पर आरोप लगाए. जबकि अवमानना के लिए दो सप्ताह की कैद वास्तव में बहुत ही मामूली सजा है. क्योंकि अवमानना के अपराध में अधिकतम 6 महीने कैद की सजा का प्रावधान है.
साभार: आजतक
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story