भारत

पत्नी और बेटे को मारा, फिर पति ने दी जान

jantaserishta.com
30 Aug 2022 2:32 PM IST
पत्नी और बेटे को मारा, फिर पति ने दी जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक युवक ने पत्नी और 10 साल के बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दिया. एक ही परिवार के 3 लोगों मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक की टीम को बुलाया. बताया जा रहा है कि युवक ने दो शादी की थी, फिलहाल पुलिस अब मृतक की पहली पत्नी से भी पूछताछ कर रही है.

यह मामला लखीमपुर खीरी में पलिया थाना क्षेत्र के मलंगा गांव का है. जहां का रहने वाला तौले ने दो शादी की थी. पहली पत्नी गांव की ही थी. जबकि दूसरी पत्नी सरस्वती बंगाल की रहने वाली थी. जिससे शादी कर वह गांव ले आया था. उससे एक लड़का भी था. दोनों पत्नियों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था.
जिसकी वजह से सोमवार की शाम तौले ने दूसरी पत्नी सरस्वती और 10 साल के बेटे सौरभ को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला. उसके बाद घर में ताला लगाकर गांव के बाहर चला गया और खेत में जाकर पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि जिस समय मृतक तौले ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर हत्या की थी उस वक्त उसकी पहली पत्नी अपने गांव (मायके) गई थी.
इस मामले में लखीमपुर खीरी के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को थाना पलिया क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है. बाद में पता चला कि इस व्यक्ति की दूसरी पत्नी एवं 10 वर्षीय पुत्र अपने घर में मृत अवस्था में मिले हैं और बाहर से घर में ताला लगा है. इस सूचना पर तत्काल फॉरेंसिक की टीम भेजी गई. आसपास के पड़ोसियों और परिजनों से बातचीत की गई तो यह सामने में आया की घरेलू कलह के कारण अपनी पत्नी और अपने पुत्र की हत्या करने के बाद खुद पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story