भारत

महिला को मार डाला, शख्स ने क्यों उठाया ये कदम जानें?

jantaserishta.com
22 Oct 2022 4:47 PM IST
महिला को मार डाला, शख्स ने क्यों उठाया ये कदम जानें?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

देवर ने मामूली बात पर सब्‍बल से हमला करके अपनी भाभी का कत्‍ल कर डाला।
गोरखपुर: गोरखपुर में एक देवर ने मामूली बात पर सब्‍बल से हमला करके अपनी भाभी का कत्‍ल कर डाला। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमेशा नशे में धुत रहने वाला हत्‍यारोपी देवर अक्‍सर अपनी भाभी से झगड़ा करता था। शनिवार की भोर में उसने भाभी के दरवाजे पर दस्‍तक दी। दरवाजा खोलते ही उसने सब्‍बल से वार कर दिया। अपनी भाभी के चेहरे पर हमला कर बेरहमी से उनकी हत्‍या कर दी।
झगहां थाना क्षेत्र के मिठाबेल गांव में यह घटना हुई। मारी गई महिला का नाम अनिता दुबे और उम्र 45 वर्ष थी। अनिता के दो बच्‍चे हैं। अनिता की बहन की शादी गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में हुई है। आरोपी उसे फोन कर अक्‍सर गाली-गलौच करता था।
बहन ने इसकी शिकायत महिला से की तो महिला ने अपने देवर को ऐसा न करने की हिदायत दी। इस पर वह भड़क और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। भाभी ने इस सम्‍बन्‍ध में शुक्रवार को एक प्रार्थना पत्र भी झगहां पुलिस को दिया था। झगहां पुलिस ने उस प्रार्थना के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।
लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ करती इसके पहले ही शनिवार तड़के आरोपी ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्‍या कर दी और फरार हो गया। कुछ समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस, मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर थानेदार गौरव राय कन्नौजिया, नई बाजार चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story