भारत

पत्नी को मार डाला, नजारा देखकर होश उड़ गए

jantaserishta.com
29 Sept 2022 3:29 PM IST
पत्नी को मार डाला, नजारा देखकर होश उड़ गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को भोर पहर उस वक्त अंजाम दिया जब पत्नी गहरी नींद में सो रही थी. इससे पहले महिला कुछ समझ पाती हैवान बने पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है.
जिले का थाना सतरिख क्षेत्र गुरुवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात से सिहर उठा. यहां चार बच्चों के पिता ने सुबह चार बजे पत्नी पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला समेत घर के अन्य सदस्य सो रहे थे.
चीख-पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो घर का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला खून से लथपथ थी और हत्यारोपी पति को वारदात को अंजाम देने का कोई मलाल भी नहीं था. लोगों ने महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है. उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था. उसने पत्नी पर फावड़े से कई वार किए हैं.
मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया, "40 वर्षीय रामू रावत ने सुबह करीब 4:00 बजे अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है. उसने पत्नी की हत्या क्यों की, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story