भारत

पत्नी को मार डाला, पुलिस से पति ने कही यह बात

jantaserishta.com
1 Aug 2022 9:12 AM IST
पत्नी को मार डाला, पुलिस से पति ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान में पति ने पत्नी का गला घोंटकर सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. फिर आरोपी पति पुलिस के पास गया और आत्मसमर्पण कर दिया. मामला भातार थाना क्षेत्र के पनोआ गांव का है. मृतका की पहचान मुमताज बीबी के रूप में हुई.

मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद को लॉटरी खेलने की बुरी लत थी. इसी के चलते वह काफी कर्जे में था. उसने कई बैंकों से लोन लिया हुआ था. पति-पत्नी में इसी बात को लेकर अनबन रहती थी. मृतका के पिता ने बताया कि इसी बात को लेकर उसने हमारी बेटी की हत्या कर डाली.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रहमत शेख की शादी 13 साल पहले पनुआ गांव की मुमताज से हुई थी. रहमत पेशे से राजमिस्त्री है. उसका घर पूर्व बर्दवान के कटवा में है. लेकिन शादी के बाद उसने भातार में जमीन खरीदी. फिर वहीं घर बनाकर पत्नी मुमताज और दो बेटियों के साथ रह रहा था.
रहमत ने लॉटरी खेलने के लिए कई बैंकों से लोन लिया है, जिसके चलते उस पर लाखों का कर्ज है. किश्तों के भुगतान को लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी. रविवार को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. लेकिन बात इस हद तक बढ़ गई कि गुस्से में रहमत ने मुमताज का गला घोंट दिया. फिर लोहे की रोड से उसके सिर पर वार कर दिया. मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन रहमत वहां से भागने की बजाय सीधे पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया.
पूर्व बर्दवान जिले के एएसपी कल्याण सिन्हा रॉय ने कहा कि रहमत शेख रात को पुलिस के पास आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला घोंटने के बाद लोहे की रोड मारकर उसकी हत्या कर दी है. पुलिस यह सुनकर हैरान रह गई. फिर जब पुलिस उसके साथ घर गई, तो वहां उन्हें बिस्तर पर महिला का शव पड़ा मिला. पास में दोनों बेटियां बैठकर रो रही थीं.
एएसपी ने बताया कि शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. साथ ही आरोपी रहमत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story