भारत

पत्‍नी को मार डाला, शक के कारण पति ने किया ये सब...

jantaserishta.com
5 July 2022 11:38 AM IST
पत्‍नी को मार डाला, शक के कारण पति ने किया ये सब...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पति- पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस घटना की सूचना मृतक महिला के देवर ने पुलिस को दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले अनिल ने उड़ीसा की रहने वाली रश्मि से लव मैरिज की थी. इससे पहले अनिल बुलंदशहर में रहा करता था. एक साल पहले ही यह दंपति दिल्ली में रहने के लिए आया था. रोहिणी के सेक्टर 16 में एक मकान किराए पर लेकर रहे रहा था.
आरोप है कि इसी बीच फैक्ट्री में काम करने वाले एक बबलू नाम के एक शख्स के साथ रश्मि की दोस्ती हो गई थी. जिसे लेकर अनिल और रश्मि इस में अक्सर लड़ाई हुआ करती थी. इस झगड़े के बारे में अनिल अपने भाई सुनील को भी बीच-बीच में बताता रहता था.
कुछ समय पहले अनिल घर से कहीं बाहर गया हुआ था. जब घर लौटा तो उसने देखा बबलू उसकी पत्नी के साथ घर में मौजूद था. इस बात पर उसका पति -पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. अनिल ने पत्नी रश्मि की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर दरवाजे को बाहर से बंद कर कर मौके वारदात से फरार हो गया. करीब 2 घंटे बाद अनिल ने अपने भाई सुनील को इस घटना के बार में फोन पर जानकारी दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story