भारत

वेटर को मार डाला...बस इतनी थी बात

jantaserishta.com
17 Nov 2022 1:27 PM IST
वेटर को मार डाला...बस इतनी थी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दो ग्राहकों ने हमला कर मार डाला.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पुणे के एक होटल में मामूली बात पर वेटर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिंपल सौदागर इलाके के एक होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले 19 वर्षीय व्यक्ति को दो ग्राहकों ने हमला कर मार डाला. हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.
मंगलवार देर रात हुई इस घटना में होटल के दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए. कथित तौर पर शराब के नशे में धुत आरोपी मटन सूप में चावल पाकर भड़क गए और होटल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर दिलीप पवार ने बताया कि वेटर मंगेश पोस्टे की सिर में चोट लगने से मौत हो गई. आरोपियों में से एक की पहचान विजय वाघिरे के रूप में हुई है, जबकि दूसरे हमलावर का नाम ज्ञात नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है.
मामूली विवाद में हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. मुंबई में बीते 25 अक्टूबर को सिर्फ घूरने के कारण के युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि एक 28 वर्षीय युवक को तीन लोगों ने पीटकर मार डाला. पूछने पर पता चला कि वह युवक आरोपियों को घूर रहा था इसलिए उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसकी बाद में मौत हो गई.
तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई की शाहूनगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रोनित प्रभाकर भालेराव के रूप में हुई. वह एक कॉल सेंटर में काम करता था. पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ माटुंगा लेबर कैंप जा रहा था, जहां कथित तौर पर उसे घूरने को लेकर उसका एक आरोपी से विवाद हो गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story