भारत

टीचर को मार डाला, क्यों उठाया गया ये कदम जानें?

jantaserishta.com
18 Sept 2022 3:38 PM IST
टीचर को मार डाला, क्यों उठाया गया ये कदम जानें?
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
अधिकारी ने कहा, 'वे चाहते थे कि शिक्षक यात्रा का 50 प्रतिशत खर्च वहन करें, लेकिन उसने मना कर दिया।
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक टीचर की हत्या के आरोप में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त को मुरादनगर के एक जंगल में स्थित कुएं से शिक्षक का शव मिला था। शिक्षक की पहचान बागपत के मूल निवासी आदेश त्यागी के रूप में हुई जो मुरादनगर में किराए के मकान में अकेला रहता था। वे क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक कक्षा के छात्रों को पढ़ाते थे।
25 अगस्त को एक निवासी ने पुलिस में वन क्षेत्र के कुएं से दुर्गंध आने की शिकायत की। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। एसपी (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा, 'कुछ घंटो बाद शव की पहचान स्थानीय टीचर आदेश के तौर पर हुई। उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि आदेश 15-20 दिन में एक बार उन्हें फोन करता था, इसलिए उन्हें उसकी हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।'
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत का कारण डूबना है। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के एंगल से जांच की। लेकिन आदेश के कॉल रिकॉर्ड के स्कैन से पता चला कि शिक्षक ने अपने चार दोस्तों - सौरभ सिंह, नवरतन सिंह, मोनू कुमार और गौरव कुमार से कम से कम 10 बार फोन बंद होने से पहले बात की थी। राजा ने कहा, 'ये सभी फरार थे। शुक्रवार सुबह, हमने उनमें से तीन को पकड़ा और पूछताछ के दौरान उन्होंने शिक्षक की हत्या करना स्वीकार किया।'
13 अगस्त को, आदेश एक शराब पार्टी के लिए सौरभ के घर गया। सभी दोस्तों ने राजस्थान के बागर की ट्रिप पर जाने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा, 'वे चाहते थे कि शिक्षक यात्रा का 50 प्रतिशत खर्च वहन करें, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अंत में मारपीट। मोनू, नवरतन और गौरव ने जहां टीचर को पकड़ा, वहीं सौरभ ने डंडा लेकर उसके सिर पर वार किया। इससे आदेश बेहोश हो गया। उन्हें लगा की टीचर की मौत हो गई है इसलिए चारों ने उसे जंगल के कुएं में फेंक दिया। मोनू फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story