
x
लखनऊ (आईएएनएस)| झूठी शान की खातिर एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी और उसकी 22 वर्षीय बहन शिवानी सिंह अकेले रहते थे। उनके माता-पिता की पांच साल पहले मौत हो गई थी।
गांव के ही एक व्यक्ति के साथ शिवानी के संबंध को लेकर हिमांशु और शिवानी के बीच विवाद हुआ।
पुलिस के मुताबिक हिमांशु ने दुपट्टे से अपनी बहन का गला घोंटा और उसके शव को घर के अंदर दफना दिया।
एक दिन बाद स्थानीय लोगों ने घर से लड़की के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
लखनऊ उत्तर के पुलिस उपायुक्त कासिम आब्दी के अनुसार, पुलिस ने देखा कि घर के दो कमरों में से एक का फर्श खोदा गया था।
अधिकारी ने कहा, शुरुआत में हिमांशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सब कुछ बता दिया।
शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने खुद अपराध का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





