भारत

मां को मार डाला, वजह जानकर हर कोई हैरान

jantaserishta.com
21 Sept 2022 4:29 PM IST
मां को मार डाला, वजह जानकर हर कोई हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर मां की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी. मामला भिवंडी शहर का है. दरअसल, 29 साल के युवक का उसकी ही 30 वर्षीय चचेरी बहन के साथ अफेयर था. जब इस बात का पता उसकी मां को लगा, तो उन्होंने बेटे को बहुत डांटा. इसी बात से नाराज होकर बेटे और भतीजी ने महिला की हत्या कर दी.
नारपोली थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मदन बलाल ने बताया, "महिला के पति का काफी पहले देहांत हो चुका है. वह अपने बेटे के साथ नारपोली में रहती थी. यहां उनके साथ महिला के पति के भाई की बेटी भी रह रही थी. बेटे और भतीजी के बीच अफेयर की खबर जब महिला को लगी, तो उसने दोनों को फटकार लगाई."
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डांट से आहत होकर बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर बेल्ट से महिला का बेरहमी से गला घोंट दिया. इसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला के परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अभी भी आरोपियों से पूछताछ जारी है.
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी बेटे ने बताया, "मां को जब से हम दोनों के अफेयर के बारे में पता लगा था, तभी से वह रोज घर में झगड़ा करती थी. बुधवार को भी मां ने इसी बात पर झगड़ना शुरू कर दिया. गुस्से में आकर मां को मार डाला."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story