
x
आरोप रिमांड होम के बाल बंदियों पर लगाया जा रहा है.
छपरा (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित रिमांड होम में शनिवार को सुबह नाबालिग कैदियों ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के एक जवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवान कैदियों को देखने वार्ड में गए थे।
कहा जा रहा है कि इसी दौरान रिमांड होम के नाबालिग कैदियों ने होमगार्ड के एक जवान पर हमला कर दिया और चाकू मार दी। इस दौरान जवान की पिटाई भी की।
पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में जवान को अन्य जवानों ने कैदी वार्ड से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान चंद्रभूषण सिंह के रूप में की गई है।
भगवान बाजार के थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। कैदी क्यों अचानक नाराज हुए, इसकी भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





