भारत

मासूम बच्ची को मार डाला, लोगों ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
23 Sept 2022 5:36 PM IST
मासूम बच्ची को मार डाला, लोगों ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को क्षेत्र में ही रहने वाला सद्दाम नामक व्यक्ति अपने घर ले गया.
इंदौर : मध्य प्रदेश में इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने 7 साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को क्षेत्र में ही रहने वाला सद्दाम नामक व्यक्ति अपने घर ले गया. जहां उसने चाकू से बच्ची की हत्या कर दी. काफी देर तक बच्ची नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर रहे थे.
लोगों ने सद्दाम को बच्ची को घर के अंदर ले जाते हुए देखा था. ये बात उन्होंने परिजनों को बताई. इस पर परिवार वाले और अन्य लोग सद्दाम के घर पहुंचे. दरवाजा अंदर से बंद था. सभी ने सद्दाम से बच्ची को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन उसने गेट नहीं खोला.
इसके बाद आस-पास रहने वाले लोग सद्दाम के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. जहां उन्होंने देखा कि सद्दाम ने बच्ची की हत्या कर दी है. इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. लोगों ने हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया. पुलिस के काफी समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने. एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया का कहना है, "आरोपी ने चाकू से मासूम की हत्या की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसने बच्ची को क्यों मारा."
कुछ दिन पहले ही बच्ची की मां की मौत हो गई थी. उसका गम अभी परिवार भुला भी नहीं पाया था और अब ये दर्दनाक घटना हो गई. बच्ची के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story