भारत

पति को मार डाला, महिला ने इस कारण उठाया ये कदम

jantaserishta.com
20 Aug 2022 5:20 PM IST
पति को मार डाला, महिला ने इस कारण उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर स्थित रूपबस थाना इलाके के गांव खेड़िया बिल्लौच में रोजाना की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने अपने शराबी पति की लाठियों से पीटकर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना खेड़िया बिल्लौच गांव की है, जहां का रहने वाला 30 साल का सतवीर शराब के नशे का आदी था और 29 वर्षीय अपनी पत्नी शारदा के साथ मारपीट करता था। बीती रात में भी दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी के भाई भी आ गए थे। पत्नी और भाइयों ने मिलकर सतवीर की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक महिला के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महिला का पति सतवीर लोधा शराब पीने का आदी था। जो भी कमाता था शराब पीने में खर्च कर देता था और इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story