
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पुलिस की टीमें गठित की गई.
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ से भी श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. यहां 22 साल की प्रेमिका की 42 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर डाली. फिर उसके शव को पत्थर से बांध कर तालाब में फेंक दिया. मामला केशोद के पाडोकर गांव का है.
दरअसल, पाडोकर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय तेजल रमेश चूड़ासमा 12 नवंबर को अपने घर से सुबह-सुबह कहीं चली गई थी. शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अगले दिन यानी रविवार को थाने में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की गुमशुदगी के पीछे उन्हें 42 वर्षीय राजेश गोपाल सोलंकी पर शक है.
पुलिस ने फौरन मामला दर्ज करके जांच शुरू की. उसी दिन शाम को पुलिस को तेजल की लाश गांव में तालाब में मिली. शव पानी के ऊपर आ चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उधर, राजेश की तलाश की गई तो वो भी अपने घर पर नहीं मिला.
पुलिस को फिर सीधा शक राजेश पर ही हुआ. उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई. बुधवार को आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला. वह मंगलपुर गांव में छुपा हुआ था. पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई. राजेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उसने अपना गुनाह कबूल लिया. राजेश ने बताया कि उसका और तेजल का अफेयर था. लेकिन वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी.
वह पहले से ही शादीशुदा है इसलिए उसने तेजल से शादी करने से इनकार कर दिया. बावजूद इसके तेजल उस पर शादी का लगातार दबाव बना रही थी. इसी के चलते राजेश ने तेजल की हत्या का प्लान बनाया. उसने शनिवार को उसे गांव में ही एक तालाब के पास बुलाया. उसने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की. फिर भी जब वह नहीं मानी तो उसने तेजल का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
फिर एक पत्थर से लाश को बांधा और तालाब में फेंक दिया. उसने सोचा कि इससे लाश तालाब के ऊपर नहीं आएगी. लेकिन तालाब में गिरते ही पत्थर शव से अलग हो गया और युवती का शव पानी के ऊपर आ गया. जिसके कारण वह पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती गर्भवती थी. फिलहाल डीएनए जांच करवाई जा रही है. आगामी कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





