
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
आरोपी बच्चे को लेकर सीआरपीएफ की निर्माणधीन इमारत में लेकर पहुंचे थे.
नई दिल्ली: दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार रात दो युवकों ने एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी बच्चे को लेकर सीआरपीएफ की निर्माणधीन इमारत में लेकर पहुंचे थे. फिलहाल, दोनों को पुलिस ने गिरफ्त कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर हैरान रह गई. आरोपी बोले- 'मुझे सपना आया था कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दो'
पुलिस के मुताबिक, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12.40 बजे पीसीआर को एक सिक्योरिटी गार्ड ने फोन किया और बताया कि यहां लोधी कॉलोनी में सीआरपीएफ की एक बिल्डिंग निर्माणाधीन है. यहां एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी जय कुमार और अमर कुमार को सीआरपीएफ के जवानों और दूसरे लोगों ने पकड़ लिया है. मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की. जब पुलिस ने हत्या करने का कारण पूछा तो एक ने बोला- 'उसे सपना आया कि एक बच्चे का गला काट दे, इसलिए हमने बच्चे की हत्या कर दी है.'
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय बिहार के कटिहार का रहने वाला है. जबकि अमर सहरसा का रहने वाला है. दोनों निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीमेंट कटर का काम करते थे. जांच में पता लगा कि दोनों को नशे की आदत थी और वह अक्सर नशे में रहा करते थे.
पुलिस ने बताया कि, जिस बच्चे की हत्या हुई उसके माता-पिता भी उसी बिल्डिंग में मजदूरी करते हैं और वहीं रहते हैं. मूलत: यूपी के बरेली के रहने वाले हैं. शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों आरोपी खाना खा रहे थे तो बच्चा वहां से गुजर कर अपने शेड की तरफ जा रहा था. इन लोगों ने उसे अपने पास बुलाया. बच्चा इन्हें जानता था तो तुरंत दोनों के पास चला गया. धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी गर्दन रेत दी. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





