
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कारोबारी और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच इसे लेकर बहस शुरू हो गई.
बरेली: बरेली के फरीदपुर में लखनऊ के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बात सिर्फ इतनी थी कि कारोबारी अरविंद त्रिवेदी रात को घर लौटते समय पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. लेकिन रात ज्यादा होने का बहाना बनाकर कर्मचारियों ने पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया. कारोबारी और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच इसे लेकर बहस शुरू हो गई.
फिर भी जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तेल नहीं भरा तो गुस्से में आकर कारोबारी ने उनकी शिकायत करने के लिए रजिस्टर मांगा. जब कारोबारी को रजिस्टर नहीं दिया गया तो बहस और बढ़ गई. इसी बीच पीछे से एक सेल्समैन ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर दोनों ने आरोपियों ने मिलकर कारोबारी की कार पर पेट्रोल छिड़का और जलाने की कोशिश की. लेकिन उन्हें माचिस नहीं मिली जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक, अरविंद अपने एक दोस्त और ड्राइवर के साथ पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचा था. गोलीबारी की घटना के बाद उन दोनों ने ही पुलिस को सूचना दी. एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ 302 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
अरविंद मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे. कार उनका ड्राइवर शिवम चला रहा था. साथ ही दूसरी कार में उनके रिटायर पीसीएस मित्र विपिन श्रीवास्तव भी सवार थे. शिवम ने बताया कि रास्ते में पेट्रोल भरवाने के लिए अरविंद ने गाड़ी रुकवाई. वहां दो पेट्रोल पंप कर्मचारी मौजूद थे. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तेल भरने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि रात के 11 बज गए हैं और हम तेल नहीं भरेंगे. फिर बहस शुरू हुई. अरविंद ने उनकी शिकायत लिखने के लिए रजिस्टर मांगा तो गुस्से में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने अरविंद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.
बाद में वे लोग हमारी गाड़ियों की तरफ बढ़े और आग लगाने के इरादे से पेट्रोल छिड़का. साथ ही हम दोनों पर भी पेट्रोल छिड़क दिया. फिर दोनों माचिस ढूंढने लगे. लेकिन उन्हें माचिस नहीं मिली तो वे लोग वहां से फरार हो गए. शिवम वे कहा कि अगर उन्हें माचिस मिल जाती तो वे दोनों कारों के साथ-साथ हमें भी जलाकर मार डालते.
वहीं, कारोबारी अरविंद की हत्या की बात सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिवार में एक तरफ दीपावली त्योहार मनाने की तैयारी चल रही थी तो दूसरी ओर बेटे की मौत की खबर ने मां स्वर्ण लता त्रिवेदी को तोड़ कर रख दिया है. घटनास्थल पर पहुंची मां बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलख-बिलख कर रो रही थी. परिवार की सारी खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





