भारत

खूनी खेल को अंजाम दिया: 3 महिलाओं को मार डाला, 8 दबोचे गए

jantaserishta.com
6 Sept 2022 4:40 PM IST
खूनी खेल को अंजाम दिया: 3 महिलाओं को मार डाला, 8 दबोचे गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
रांची: झारखंड के रांची जिले के एक गांव में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित तौर पर जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं की बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने मंगलवार को बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई इन हत्याओं के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। उन्हें शक था कि ये तीनों महिलाएं जादू-टोना करती थीं। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे, वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि एक महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था।
जादू-टोना के संदेह में हत्या राज्य में एक प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, 2001 से 2020 के बीच जादू-टोना के संदेह में कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story