भारत

शिवसेना नेता पर हमला: सरेआम गोली मारने के बाद फैली सनसनी, दे रहे थे धरना

jantaserishta.com
4 Nov 2022 3:46 PM IST
शिवसेना नेता पर हमला: सरेआम गोली मारने के बाद फैली सनसनी, दे रहे थे धरना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।
चंडीगढ़: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मारी दी. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है.
सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं. उन पर दो से तीन गोलियां चलाई गई हैं. मालूम हो कि पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी. पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story