भारत

दोस्त को ही मार डाला, फिर शव को...मचा कोहराम

jantaserishta.com
24 Aug 2022 3:31 PM IST
दोस्त को ही मार डाला, फिर शव को...मचा कोहराम
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवक अभिषेक 20 वर्ष की बीती रात उसके चार दोस्तो ने हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद दोस्तों ने युवक का शव गंगा में फेंक दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी गांव के ही रहने वाले है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव की तलाश की लेकिन गंगा में अधिक पानी होने के चलते शव नही मिल पाया है। पुलिस ने हरिद्वार से गोताखोरों की टीम बुलाई है। गोताखोर शव की तलाश में जुटे है। बताया जा रहा है की पांचों दोस्त थे। किसी बात को लेकर शराब पीने के दौरान अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ है।
फिलहाल पुलिस शव की तलाश में लगी है। एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। शव की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story