भारत
खून से लाल हुई जमीन! पत्नी को मार डाला, उसके बाद जो किया वो हैरान कर देगा
jantaserishta.com
18 Nov 2022 5:57 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
फूल माला चढ़ाकर सजाया.
तेनाली: एक शख्स ने ब्यूटी सैलून में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वहीं फर्श पर पड़े उसके शव को फूल माला चढ़ाकर सजाया. इन फूलों को वह वारदात को अंजाम देने से पहले ही खरीदकर लाया था.
वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पत्नी को श्रद्धांजलि दी और फिर खुद पुलिस के सामने जाकर कर सरेंडर कर दिया. आरोपी की पहचान ट्रक चालक ककरला वेंकट कोटय्या राव के रूप में हुई है. उसकी शादी स्वाति से हुई थी, जिसकी उम्र 38 साल थी. दोनों तेनाली के गांधीनगर में रहते थे.
राव को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा है. इस बात को लेकर वह स्वाति को अक्सर परेशान करता रहता था. गुरुवार को आरोपी अपनी पत्नी के ब्यूटी सैलून में गया और उसके साथ झगड़ा किया.
फिर चाकू से उसके चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. फिर उसने अपनी पत्नी के शव पर फूलों की माला डाल दी. वह फूल-माला पहले से ही खरीदकर लाया था और इसे उसने बाहर रख दिया था.
बाद में वह अपने घर के पास तेनाली ग्रामीण पुलिस थाने गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





