भारत

पत्नी को मार डाला, लगाया इंजेक्शन, फिर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Nov 2022 10:30 AM IST
पत्नी को मार डाला, लगाया इंजेक्शन, फिर...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

फर्जी सुसाइड नोट भी मिला।
मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 23 वर्षीय अस्पताल वार्ड ब्वाय को अपनी पत्नी को इंजेक्शन देकर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला के हत्या के साथ ही आरोपी पति ने इसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश भी की थी लेकिन नाकामयाब रहा. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है.
पौड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी स्वप्निल सावंत ने एक नर्स के साथ अपने अफेयर के चलते पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी की प्रेमिका नर्स उसी के साथ निजी अस्पताल में काम करती थी और वह उससे शादी करने की योजना बना रहा था.
सावंत ने म़तक प्रियंका क्षेत्रे से पांच महीने पहले ही शादी की थी और दंपति मुलशी तहसील के कसार अंबोली गांव में किराए के मकान में रहते थे. 14 नवंबर को सावंत गंभीर हालत में प्रियंका को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इंस्पेक्टर मनोज यादव ने कहा, "प्रियंका द्वारा हस्ताक्षरित एक कथित सुसाइड नोट भी मिला. इसके आधार पर सावंत के खिलाफ घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था."
लेकिन जांच के दौरान, यह पता चला कि सावंत ने वेकोरोनियम ब्रोमाइड, नाइट्रोग्लिसरीन इंजेक्शन और लॉक्स 2% सहित कुछ ड्रग्स और इंजेक्शन उस अस्पताल से चुराए थे जहां वह काम करता था. कथित तौर उसने पत्नी को वही इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी थी. इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story