भारत

सांवले रंग के कारण कर दी पत्नी की हत्या, बिजली का करंट लगाया

jantaserishta.com
29 Aug 2023 10:01 AM IST
सांवले रंग के कारण कर दी पत्नी की हत्या, बिजली का करंट लगाया
x
शव को बर्फ के डिब्बे में छुपाकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था।
मोतिहारी: कहा जाता है कि व्यक्ति का महत्व उसके शरीर के रंग से नहीं बल्कि गुण को देखकर होता है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी क्षेत्र में एक महिला की जान सिर्फ इसलिए ले ली गई क्योंकि वह सांवली थी, जो उसके पति को पसंद नहीं था।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला छतौनी थाने के बड़ाबरियापुर का बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने बिजली का करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। संग्रामपुर पुरन्दरपुर का रहने वाला श्यामलाल साह बड़ाबरियारपुर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में काम करता है और वहीं पर किराये का मकान लेकर पत्नी प्रियंका के साथ रहता था। आरोप है कि उसकी पत्नी प्रियंका देवी (23) सांवली थी, जिसके कारण पति उसे ताना देता था। इसी बीच, सोमवार को पति ने कथित तौर पर बिजली का करंट लगाकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके बाद शव को बर्फ के डिब्बे में छुपाकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने बर्फ के डिब्बे से शव को बरामद कर श्यामलाल को हिरासत में ले लिया। छतौनी के थाना प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता सिपाही साह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमे मृतका के सास, ससुर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story