भारत
मां-पत्नी और दो बच्चों को मारा, फिर खुद ट्रेन से कटकर किया सुसाइड
jantaserishta.com
2 Nov 2026 3:01 PM IST

x
4 की हत्या.
भोपाल: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जहां परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद परिवार के मुखिया के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है. घर के अंदर परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया यानी नरेंद्र साहू नाम के शख्स ने मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों का बेरहमी से गला रेता, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद, नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है. सूत्रों की मानें तो पुलिस की शुरुआती जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि नरेंद्र साहू (35) ने अपने दो बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग मां की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है.
मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटा खुश साहू (6) शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





