भारत

OMG! अपनी ही औलाद को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों ने दिया साथ, इलाके के लोग हैरान

jantaserishta.com
9 Feb 2023 3:24 PM IST
OMG! अपनी ही औलाद को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदारों ने दिया साथ, इलाके के लोग हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली थी जिससे उन्हें उसके किसी से अफेयर में होने का संदेह था.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक 21 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी. दरअसल महिला के परिवार वालों को उसके पास प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली थी जिससे उन्हें उसके किसी से अफेयर में होने का संदेह था. दंपति ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से महिला की हत्या के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाला ताकि उसकी पहचान न हो सके और फिर उसके शव को फेंक दिया. पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है. चारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
यहां के तेन शाह अलमाबाद गांव निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद मंगलवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर नहर से बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नरेश और उसकी पत्नी शोभा देवी ने 3 फरवरी को अपने घर में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी.
एसपी ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने महिला के शरीर पर बैटरी एसिड डाला था. नरेश के दो भाइयों गुलाब और रमेश ने भी शव को छिपाने में उनकी मदद की थी. नरेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी. एसपी ने कहा, 'उसके पास से कुछ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी मिले थे, जिससे नरेश को शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और वह इस बात से नाराज था.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story