भारत

'पापा और भाई को मार डाला' , जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल

jantaserishta.com
16 March 2024 2:39 AM GMT
पापा और भाई को मार डाला , जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल
x
शव फ्रिज में डाल दिया था।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के जबलपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां रेलवे कर्मचारी और उनके बेटे का शव लहूलुहान हालत में रेलवे क्वार्टर में शव मिला है। मृतक की 13 साल की बेटी गायब है। बताया जा रहा है कि बेटी ने ही वॉइस मैसेज अपने दादा को भेजा और मैसेज में कहा कि मुकुल ने पापा और भाई को जान से मार दिया है। सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। मामले की नजाकत को देखते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी प्रियंका शुक्ला भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बेटे को मारकर शव फ्रिज में डाल दिया था। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान हैं।
जबलपुर में रेलवे कॉलोनी में वह बेटी और बेटे के साथ मिलेनियम कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे बेटी ने मोबाइल से वॉइस मैसेज भेजा। इसमें कहा दादा मुकुल आया था। पापा और भैया की हत्या कर दी है'। मैसेज सुनकर दादा घबरा गए। उन्होंने जबलपुर में ही गढ़ा क्षेत्र में रहने वाले परिवार वालों को फोन कर सूचना दी। खबर सुनकर परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा था। परिवार वालों ने आरपीएफ और सिविल लाइन थाना पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही दोपहर में एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एएसपी प्रियंका शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सीढ़ियों से खिड़की से घर में झांक कर देखा तो कमरे में अंदर शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद पुलिस सीढ़ियों के माध्यम से ऊपर गई। दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए। पुलिस जब घर में अंदर घुसी, तो कमरे में शव पड़ा था। तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर बेटे का शव मिला। दोनों के शरीर में धारदार हथियार के निशान हैं।
इस मामले पर सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि जिस आरोपी मुकुल का है। उसके खिलाफ सितंबर 2023 में छेड़खानी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया आरोपी छत के रास्ते से अंदर घुसा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। रेलवे क्वार्टर का मामला होने से आरपीएफ पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
Next Story