भारत

बीड़ी देने से इनकार करने पर चाकू गोदकर हत्या, मजदूर को आया गुस्सा

jantaserishta.com
19 July 2023 1:26 PM IST
बीड़ी देने से इनकार करने पर चाकू गोदकर हत्या, मजदूर को आया गुस्सा
x

DEMO PIC 

वारदात में इस्‍तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के साथ बीड़ी पीने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
घटना मंगलवार को हुई और मृतक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी संजय मिश्रा (35) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल आई कि संस्कृति अपाॅर्टमेंट के पास जंगल में शव पड़ा है, इस पर चाकू से वार के निशान हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर, फोन करने वाले की पहचान सुमन के रूप में हुई, जो एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक है और उसने अपने दोस्त सुधीर के साथ महादेव चौक के पास खाली जगह पर शव पड़ा हुआ दिखाया।"
अधिकारी ने कहा शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी 20 वर्षीय सत्यवान के रूप में हुई, जिसे पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, "वह एक बढ़ई की दुकान में मजदूर के रूप में काम करता है और पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि सोमवार की रात, वह महादेव चौक के पास के इलाके से गुजर रहा था और वहां उसने मिश्रा को अपने दोस्त के साथ देखा। उसने उनसे बीड़ी मांगी, लेकिन इनकार करने और दुर्व्यवहार करने पर उसने उन पर चाकू से वार कर दिया,''
अधिकारी ने कहा, " वारदात में इस्‍तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story