भारत

रिश्तों का कत्ल: दोस्त को ही मार डाला, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
24 Sept 2022 8:10 AM IST
रिश्तों का कत्ल: दोस्त को ही मार डाला, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वारदात के बाद आरोपी घायल को कूड़े के ढेर में फेंक कर फरार हो गए।
नई दिल्ली: दिल्ली कैंट इलाके में साथ बैठकर शराब पीने के दौरान मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने अक्षय का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी घायल को कूड़े के ढेर में फेंक कर फरार हो गए। तत्काल उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अक्षय धौलाकुंआ रेलवे स्टेशन के पास स्थित चाय की दुकान में बतौर सहायक काम करता था। मंगलवार रात चाय की दुकान चलाने वाले मनमोहन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि दो युवकों ने उसकी दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या कर दी है। पुलिस ने मनमोहन की निशानदेही पर शव को कूड़े के ढेर से बरामद कर लिया। अक्षय के गले को बोतल तोड़कर कांच के टुकड़े से रेता गया था। पुलिस जांच में पता चला कि विपू दो दिन पहले ही पंजाब से दिल्ली आया था, जबकि अमर चक्रवर्ती बसों की सफाई करता है।
मनमोहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात में अक्षय डीडीए पार्क में अमर चक्रवर्ती और विपू के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर विपू ने बोतल की टूटी कांच से उनके गर्दन को रेत दिया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story