भारत

'मुझे मार डालो'...मर्डर कर खुदकुशी का नाटक रचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

jantaserishta.com
11 March 2025 9:48 AM IST
मुझे मार डालो...मर्डर कर खुदकुशी का नाटक रचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
चौंकाने वाला खुलासा.
गांधीनगर: गांधीनगर के सरगासन इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर खुदकुशी का नाटक रचा. पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि हरेश वाघेला नाम के शख्स ने अपनी पत्नी आशा और चार साल के बेटे ध्रुव की हत्या की असली वजह शेयर बाजार में नुकसान नहीं बल्कि शक था.
पुलिस के मुताबिक, हरेश वाघेला हेयर सैलून में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी आशा लोगों के घरों में खाना बनाती थी. किसी ने हरेश को बताया था कि जब वह काम पर जाता है तो उसकी पत्नी किसी और से बात करती है. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर आशा ने कह दिया कि "मुझे मार डालो", जिससे हरेश का गुस्सा और भड़क गया.
हरेश ने पहले पत्नी को लोहे की सरिया से मारा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान जब बेटा ध्रुव जाग गया तो उसने उसे भी मार डाला. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए हरेश ने खुद को भी घायल कर लिया और एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वह शेयर बाजार में भारी नुकसान और कर्ज के कारण यह कदम उठा रहा है.
हालांकि, पुलिस को शुरू से ही हरेश पर शक था, जब हरेश अस्पताल में ठीक हुआ तो पुलिस ने गहन पूछताछ की, जिसमें उसकी साजिश बेनकाब हो गई. अब पुलिस ने हरेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story