भारत

किडनी रैकेट: पुलिस ने सीएमओ और दो अस्पतालों को दी क्लीन चिट, जांच अब भी जारी

jantaserishta.com
18 July 2024 10:28 AM IST
किडनी रैकेट: पुलिस ने सीएमओ और दो अस्पतालों को दी क्लीन चिट, जांच अब भी जारी
x
नोएडा: दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किडनी रैकेट कांड मामले में गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा और दो अस्पतालों यथार्थ और अपोलो को क्लीन चिट दे दी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से इन सभी से जवाब मांगा गया था और अंग प्रत्यारोपण से संबंधित कागजात तलब किए गए थे। सभी कागजात की जांच करने के बाद फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इन्हें शक के दायरे से अलग कर दिया है। लेकिन इस मामले में जांच अभी जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। जिनमें यह बताया गया है कि ये लोग कैसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फाइल तैयार करते थे और उस फाइल को तैयार करने में जो पेपर लगाए जाते थे वह बिल्कुल असली लगते थे और उन पर सभी मंजूरी मिली होती थी। इन्हें देखकर कोई भी गड़बड़ी का पता नहीं लगा सकता है।
फिलहाल पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में डॉक्टर विजया और उनके निजी सचिव और कई दलालों की अहम भूमिका सामने आई है। इस गिरोह का तरीका किडनी कांड के लिए बहुत अलग होता था।
यह लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर भारत लेकर आते थे। यहां पर उनका पासपोर्ट रख लिया जाता था। धीरे-धीरे उन्हें लालच देकर और मजबूर करके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार किया जाता था और फिर किडनी प्राप्तकर्ता के पेपर तैयार किए जाते थे। अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों की किडनी बदली है इसकी जांच की जा रही है और आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो करीब 500 लोगों का किडनी बदलवाने का काम इस गिरोह ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story