भारत

अपहरण फिर गैंगरेप...चार साथियों ने 16 साल की लड़की को बनाया निशाना

jantaserishta.com
9 April 2025 9:37 AM IST
अपहरण फिर गैंगरेप...चार साथियों ने 16 साल की लड़की को बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

बयान हुआ दर्ज.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में घर से निकली 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक ने लड़की का चलती कार से अपहरण कर लिया. फिर अपने चार साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया. लड़की को जब ग्रामीणों ने अर्ध बेहोशी की हालत में देखा तो नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया.
बताया जाता है कि कानपुर के सजाती इलाके के रहने वाले किसान की 16 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम को घर से निकली थी. तभी रास्ते में उसको कानपुर देहात के गजनेर का रहने वाला सत्यम मिल गया. वह अपनी कार में चार लड़कों के साथ था, उसने जबरदस्ती लड़की को अपने कर में उठा लिया और उसको घाटमपुर के रतनपुर गांव ले गया. जहां चारों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान लड़की की हालत जब खराब हो गई तो उसको रास्ते में छोड़कर सभी फरार हो गए.
लड़की दर्द में और अर्ध बेहोशी की हालत में इधर-उधर भटक रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसको रोक कर पूछा फिर उससे नंबर लेकर उसके पिता को फोन किया. जिसके बाद घर वाले मौके पर आए लड़की को अस्पताल ले गए. पिता की शिकायत पर घाटमपुर पुलिस ने सत्यम समेत चार लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है.
घाटमपुर के एडीसीपी महेश कुमार का कहना है कानपुर देहात के रहने वाले सत्यम समेत चार लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले में पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story