भारत

4 साल पहले बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई ये सज़ा

jantaserishta.com
20 Oct 2021 8:27 AM IST
4 साल पहले बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई ये सज़ा
x

गौतम बुद्ध नगर: गौतम बुद्ध नगर की जिला कोर्ट ने एक साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मासूम बच्ची से दुष्कर्म का ये मामला 4 साल पुराना है.

दरअसल, चार साल पहले नोएडा में एक बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में बीजू उर्फ विजय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था. सालों चली सुनवाई के बाद जिला जज निरंजन कुमार ने मंगलवार को आरोपी को सजा सुनाई.
डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि 2017 में थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ बीजू उर्फ विजय नाम के शख्स ने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी.
उन्होंने बताया कि इस मामले में सालों चली सुनवाई के बाद अदालत ने विजय को दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अगर वो ये जुर्माना नहीं भरता है तो उसे 2 साल 6 महीने की कैद और भुगतनी होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story