भारत

अस्पताल में नवजात का अपहरण, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
25 May 2023 12:00 AM IST
अस्पताल में नवजात का अपहरण, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

नोएडा थाना सेक्टर 24 के अंतर्गत ईएसआई अस्पताल में नवजात के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां निवासी पवन विहार गली नंबर 2 खोड़ा कॉलोनी निवासी तनवीर अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए आया था। डिलीवरी के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 24 मई को सुबह के वक्त जब महिला सोकर उठी तो बच्चा उसके बिस्तर पर नहीं था। जिसकी सूचना थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पंहुची और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाते हुये दिखाई दे रही है। प्रकरण में एफआइआर दर्ज कर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story