भारत
बच्चे का अपहरण फिर कत्ल, दोषी को आजीवन कारावास की सजा, ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम
jantaserishta.com
8 April 2025 9:24 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को सात साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के जुर्म में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. एक वकील ने यह जानकारी दी. खुर्जा-बुलंदशहर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलीप कुमार सचान ने दोषी आलोक उर्फ अरुणचंद पर 72 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
अभियोजक संजीव कुमार ने बताया कि अरुणचंद बच्चे के पिता के लिए काम करता था और उनके घर में रहता था. जून 2023 में जहानपुर गांव निवासी राजेश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले कुछ दिनों से खेत पर काम कर रहे अरुणचंद ने उसके सात साल के बेटे का अपहरण कर लिया है. इस मामले में अरनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और इसी महीने मुठभेड़ के दौरान अरुणचंद को गिरफ्तार कर लिया गया था.
पूछताछ के दौरान अरुणचंद ने पुलिस को बताया कि उसने फिरौती मांगने के लिए बच्चे का अपहरण किया था, लेकिन बाद में उसी दिन अलीगढ़ जिले के चंदौस गांव में बाजरे के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. अभियोजक ने बताया कि सोमवार को न्यायाधीश ने अरुणचंद को दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
बता दें कि बच्चों की किडनैपिंग के केस में अक्सर परिवार का कोई या फिर कोई घरेलू सहायकों के संलिप्तता सबसे अधिक देखने को मिल रही है. इस केस में भी ऐसा ही हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





