भारत

अपहरण LIVE वीडियो, मां की आंखों में मिर्ची डाला, दिनदहाड़े वारदात

jantaserishta.com
13 Feb 2025 1:31 PM IST
अपहरण LIVE वीडियो, मां की आंखों में मिर्ची डाला, दिनदहाड़े वारदात
x
बच्चे का अपहरण का देखें वीडियो.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में गुरुवार सुबह 6 बजे सरेराह एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया. मां की आंखों में मिर्ची झोंक बदमाश हाथों से 6 साल के बच्चे को छीन ले गए. किडनैपिंग की घटना CCTV कैमरे में हुई कैद हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहृत बच्चे की तलाश शुरू कर दी है. उधर, ग्वालियर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने अगवा बच्चे की जानकारी देने वाले को ₹30,000 की इनाम देने का ऐलान किया है.
शहर के मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे यह वारदात हुई. गुड़-शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे शिवाय को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने के लिए घर से बाहर तक निकली थी, तभी जैन मंदिर मेन रोड पर लाल रंग की पल्सर बाइर पर सवार होकर आए बदमाशों ने रास्ता रोका और महिला की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक बच्चे को अगवा कर ले गए.
बेटे के अपहरण की खबर लगते ही कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़े दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी. शहर में दिनदहाड़े किडनैपिंग की खबर लगते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची. आनन-फानन में पुलिस ने बदमाशों की शहर में नाकेबंदी करवाई. हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस को अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगा है.
उधर, ग्वालियर रेंज IG अरविंद कुमार सक्सेना ने अगवा बच्चे की जानकारी देने वाले को ₹30,000 इनाम देने का ऐलान किया है. पुलिस ने बच्चे के परिजनों से 4 घंटे का समय मांगा है. हालांकि, बच्चे को अगवा कर ले गए बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है.
सरेराह बच्चे को अगवा करने के विरोध में मुरार इलाके में व्यापारियों अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं. इस वारदात से व्यथित स्थानीय व्यापारियों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है. उधर, पुलिस सरगर्मी से अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story