भारत

लोहा कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

jantaserishta.com
26 Oct 2020 12:09 PM IST
लोहा कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती
x
प्रदेश में आए दिन लूट, डकैती, अपहरण के मामले आते रहते हैं.

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अब बागपत में एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया है. बड़ौत थाना क्षेत्र से लोहा व्यापारी आदेश जैन का बदमाशों ने अपहरण किया है. घर से दुकान जाते समय आदेश जैन को किडनैप किया गया. बदमाशों ने परिवार वालों से एक करोड़ की फिरौती मांगी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गौरतलब है कि बागपत जनपद में दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लोहा व्यापारी का उसी की दुकान के सामने से गाड़ी सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया. व्यापारी के अपहरण के बाद बदमाशों ने एक करोड़ की फिरौती मांगी है. फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.




लोहा व्यापारी आदेश जैन का उन्हीं की दुकान के सामने से अपहरण कर लिया गया. वह अपनी दुकान पर माल उतरवाने के लिए गए थे. इसी दौरान कार में सवार आए बदमाशों ने व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर लिया, वहीं दुकान पर काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. कुछ देर बाद ही बदमाशों ने फोन कर कर एक करोड़ की फिरौती मांगी.

इस घटना की सूचना पाकर एसपी बागपत के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है. अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए 8 टीमें लगाई गई हैं. इसके साथ ही आसपास के इलाके में दबिश दी जा रही है. आदेश जैन के अपहरण से व्यापारियों में काफी रोष है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story