भारत

अपहरण ब्रेकिंग: नाबालिग बच्चे को बनाया गया निशाना, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 July 2022 6:18 PM IST
अपहरण ब्रेकिंग: नाबालिग बच्चे को बनाया गया निशाना, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

पिथौरागढ़: सीमांत में छह वर्षीय नाबालिग बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। कुकर्म के मंसूबे से आरोपी ट्रक चालक घर के पास से मासूम को उठाकर ले भागा। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

कोतवाल मोहन पांडे के मुताबिक, गुरुवार शाम छह बजे नगर के कुमौड़ क्षेत्र में छह वर्षीय एक बच्चा घर पर खेल रहा था।
इस दौरान एक व्यक्ति उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पूरे क्षेत्र में कांबिंग शुरू की। इस दौरान विजडम तिराहे के समीप एक ट्रक सेअपहृत मासूम को बरामद कर आरोपी धनौड़ा निवासी होशियार सिंह उर्फ हथियार (32) को दबोच लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story