भारत

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, सड़क पर फेंका

jantaserishta.com
4 Dec 2022 8:47 AM IST
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, सड़क पर फेंका
x
DEMO PIC 
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार का दरवाजा खोलकर लड़की उसमें बैठ गई।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में एक ड्राइवर ने 11 साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर सड़क पर फेंक दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर गंगानगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) देवेश सिंह ने कहा कि बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी शनिवार को दूध लेने गई थी और रास्ते में उसे कार में कोई उठा ले गया और फिर करीब एक घंटे बाद सड़क पर फेंक गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार का दरवाजा खोलकर लड़की उसमें बैठ गई।
उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।
लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में डिवाइडर पर पड़ी है।
इस पर वह मौके पर गई और अपनी बेटी को घर ले आई। उसकी बेटी ने अपने साथ हुई आपबीती बताई, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story