भारत

महिला को लिफ्ट देकर अपहरण और रेप की कोशिश, ऐसे बची जान

jantaserishta.com
13 March 2022 8:26 AM IST
महिला को लिफ्ट देकर अपहरण और रेप की कोशिश, ऐसे बची जान
x
जानें पूरा मामला।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में घर से खरीदारी करने बाजार आई महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर अपहरण और रेप का प्रयास करने की घटना सामने आयी है. पीड़िता ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल कर स्थानीय पुलिस को पूरे मामले में शिकायत दी है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

गाजियाबाद के थाना खोड़ा के राजीव गार्डन इलाके में महिला को लोगों ने बदहवास हालत में देखा और फिर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के अनुसार, 28 बर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि बाइक पर बैठाकर दो युवक उसे एक फ्लैट में ले गए जहां दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे.

महिला ने कहा कि युवकों ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकली. बदहवास हालत में छूटकर भागने के दौरान महिला के हाथ और पैर में कुछ चोटें भी आयी हैं.
महिला के अनुसार आरोपियों को वो नहीं जानती है, हालांकि अब पुलिस की जांच के बाद आरोपियों की पहचान और घटना क्रम साफ हो पायेगा. महिला अभी बदहवास हालत में है और ज्यादा कुछ बताने की सिथति में नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story