Top News

नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, अदालत ने 3 युवकों को सुनाई ये सजा

jantaserishta.com
8 Dec 2023 3:26 PM IST
नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, अदालत ने 3 युवकों को सुनाई ये सजा
x

रांची: एक तरफा प्यार में रांची के नगड़ी निवासी सोहन कुमार उर्फ सोहन महतो ने अपने दो दोस्तों चान्हो थाना क्षेत्र निवासी कुद्दुस अंसारी और इरशाद अंसारी के साथ मिलकर 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए तीनों युवकों को दोषी करार दिया है। तीनों की सजा पर सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

तीनों अभियुक्त घटना के बाद से ही 17 जनवरी 2022 से जेल में हैं तीनों अभियुक्त घटना के बाद से ही 17 जनवरी 2022 से जेल में है। घटना को लेकर पीड़िता के परिवार ने चान्हो थाना में 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी आई-10 कार में सवार युवकों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 10 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर अभियुक्तों को अदालत ने दोषी पाया है।

छात्रा का अपहरण करने के बाद युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का पेट्रोल भरवाया था। उसी कार में छात्रा का मुंह और हाथ-पैर बांधकर कंबल से ढक रखा था। मुक्त हुई छात्रा ने पुलिस को बताया था कि अपहरण के दौरान उन लोगों ने गाड़ी में किसी पेट्रोल पंप पर 1010 रुपए का तेल भरवाया है। इसी आधार पर पुलिस ने चान्हो से लेकर रांची तक के सभी पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। साथ ही 1010 रुपए का तेल भरवाने की पुष्टी हुई। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक कुद्दुस अंसारी को गिरफ्तार किया। उसी के खुलासे पर पुलिस ने अन्य दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story