
x
DEMO PIC
पुलिस कहना है कि लड़की प्रेमी के साथ फरार हुई है.
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के कुछ मनबढ़ों ने घर में घुसकर मां को बंधक बनाकर बेटी का अपहरण कर लिया। मां के मुताबिक युवकों ने घर में तोड़ फोड़ और लूटपाट भी की है। इस घटना को लेकर सुबह तक बवाल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने युवती का अपहरण करने के आरोपी की पशुशाला जला दी और पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि लड़की अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ फरार हुई है, जिसे ढूंढ निकाला गया है। जबकि एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।
ये घटना तुलसीपुर के एक गांव का है। पीड़िता के मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ कच्चे मकान में सोमवार रात सोई थी। मकान में दरवाजा नहीं लगा है। आरोप है कि गांव के ही रवि, अनिल, शिव कुमार और विश्राम घर में घुस आए और मच्छरदानी हटाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि बेटी को वे लोग जबदस्ती उठा ले गए। मां का कहना है कि काफी प्रयास के बाद उसने अपने को बंधन मुक्त करा पाई और इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग उसके घर एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की पशुशाला को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस चौकी का घेराव किया।
चौकी प्रभारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। प्रभारी ने युवती की मां को थाने पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मां के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती को ढूंढ निकाला गया है। उसका कहना है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपहरण की शिकार हुई युवती की दादी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कहा कि उसके परिवार के साथ ज्यादती हुई है। गांव के मनबढ़ों ने घिनौना काम किया है। युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो भाई दूसरे प्रदेश में रहकर कमाई करते हैं। मनबढ़ों ने घर में उसकी पोती को अकेला देखकर अत्याचार किया है। वीडियो में घर के सामान बिखरा दिख रहा है। पता चला है कि युवती के परिवार व मनबढ़ों के बीच कोई पारिवारिक दुश्मनी नहीं है।
Tagsबलरामपुरउत्तर प्रदेश न्यूज़अपहरणकिडनैपरउत्तर प्रदेश पुलिसBalrampurUttar Pradesh NewsKidnappingKidnapperUttar Pradesh Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





