भारत

भिखारी गैंग को बच्ची बेचने वाला किडनैपर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से किया था अपहरण

Nil dhankar
25 Feb 2026 7:04 AM IST
भिखारी गैंग को बच्ची बेचने वाला किडनैपर गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से किया था अपहरण
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मां संग सो रही दो साल की बच्ची सीता का अपहरण करने के आरोपी राजू धीमर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के एक भिखारी गैंग को बेचने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। उसकी एक भिखारी से 20 हजार रुपये में बेचने के लिए बात भी हो गई थी। यह गैंग बच्ची से भीख मंगवाने का काम करवाता। हालांकि इससे पहले ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को बच्ची समेत पकड़ लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जालौन निवासी आरोपी राजू धीमर ने रेलवे पुलिस को यह भी बताया कि सूखे नशे का शौक पूरा करने के लिए उसने बच्ची को अगवा किया था।

अपहरणकर्ता बच्ची को चादर में छिपाकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। पीड़ित मां की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी तुरंत ऐक्टिव हुईं। रात करीब आठ बजे स्टेशन से बच्ची का अपहरण हुआ था। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह को इसकी सूचना मिली तो कैमरे खंगालने शुरू किए। एसएन पाटीदार ने बताया कि 100 कैमरों के फुटेज खंगाली तो आरोपी बच्ची को ले जाते नजर आया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को टूंडला से बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार सुबह मां चंदा जैसे बच्ची से मिली तो छाती से लगाकर बिलख पड़ी।

मां चंदा देवी ने बताया कि 11 फरवरी को उसका पति से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। त्योहार नजदीक होने पर जब पैसा मांगा तो वह मारने-पीटने लगे थे। इस कारण 12 फरवरी को ससुराल निनाया, गजनेर से अपने मायके पटना बिहार चली गई थी। मायके में जब पति से मारपीट की घटना बताई तो घर वालों ने उसे ही डपटकर वापस जाने को कहा। 22 फरवरी को वह तीनों बच्चों को लेकर सेंट्रल पर उतरी। रात होने की वजह से वह सेंट्रल स्टेशन के पैदल यात्री पुल पर ही सो गई थी।

Next Story
null