
x
अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया.
बेतिया: बिहार के बेतिया से अपहृत पांच वर्षीय छात्र को पुलिस ने छह घंटे के अंदर गोरखपुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निजी स्कूल से छात्र आर्यन का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता ने स्कूल के शिक्षक को फोन करके बताया था कि छात्र के पिता उसे बुला रहे हैं। शिक्षक ने पिता को खुद आकर बच्चे को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद अपहरणकर्ता स्कूल के पास से छात्र को ले गए। छात्र जब दोपहर 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया। उन्हें पता चला कि छात्र सुबह 9 बजे से ही गायब था, जबकि उसका बैग स्कूल में ही था।
छात्र आर्यन के पिता अनूप ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनूप श्रीवास्तव के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया, जिससे स्कूल के शिक्षक को कॉल किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि नंबर दो दिन पहले ही एक्टिव हुआ था।
एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया और जल्द ही यह जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता छात्र को ट्रेन से गोरखपुर ले गया है। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी गोरखपुर जीआरपी और गोरखपुर एसएसपी को दी गई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चे को गोरखपुर स्टेशन से बरामद कर लिया गया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरणकर्ता काफी चालाक था और उसने छात्र की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े भी बदल दिए थे, जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस फिलहाल अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि फोन की लोकेशन से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कितने लोग शामिल थे, उस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
Tagsबिहारअपहृत छात्र 6 घंटे में गोरखपुर से बरामदगोरखपुरBiharkidnapped student recovered from Gorakhpur in 6 hoursGorakhpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





