भारत
अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, टोल टैक्स के पास छापेमारी
jantaserishta.com
28 Jan 2026 6:32 PM IST

x
एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाने में 23 जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
एसआईटी ने जांच शुरू की तो तकनीकी सर्विलांस के जरिए अपहृत नाबालिगों के पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली। इसके बाद गठित टीम बंगाल के हल्दिया पहुंची, जहां डुमरी टोल टैक्स के पास छापेमारी कर ट्रक चालक अमित कुमार और मुख्य आरोपी छोटे लाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपहृत नाबालिगों के संबंध में जानकारी दी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर तिसरी थाना लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने फर्रुखाबाद के रोकरी निवासी छोटे लाल और पटियाला निवासी ट्रक चालक अमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन तथा एक ट्रक जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और अपहरण से संबंधित सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है। नाबालिगों की बरामदगी के लिए छापेमारी करने वाली टीम की अगुवाई तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार कर रहे थे।
Tagsझारखंडगिरिडीहअपहृत नाबालिग लड़कियांअपहृत नाबालिग लड़कियां बरामदJharkhandGiridihkidnapped minor girlskidnapped minor girls recovered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





