भारत

लड़की का पीछा किया, माता-पिता को ब्लैकमेल किया, फिर अपहरण की वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
25 April 2023 9:57 AM IST
लड़की का पीछा किया, माता-पिता को ब्लैकमेल किया, फिर अपहरण की वारदात को दिया अंजाम
x
मॉफ्र्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
लखनऊ (आईएएनएस)| एक लड़की का पीछा करने और फिर अपने एक सहयोगी की मदद से उसका अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई है, जो तीन सालों से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने लड़की के माता-पिता को भी ब्लैकमेल किया था, धमकी दी थी कि अगर वे लड़की के साथ संबंधों के लिए राजी नहीं हुए, तो वह उसकी मॉफ्र्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
पीड़िता के पिता ने कहा, वह किसी तरह मेरी बेटी का मोबाइल नंबर हासिल करने में कामयाब रहा और उसे कॉल करना शुरू कर दिया। उसने मेरी बेटी और हम सभी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि जब भी वह काम के लिए घर से बाहर जाती थी, तो सूरज और उसका सहयोगी उसकी बेटी को परेशान करते थे।
उन्होंने कहा, उसने हमें धमकी दी कि अगर हमने उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह हमें जान से मार देगा। उसने मेरी बेटी का चेहरा खराब करने की भी धमकी दी।
लड़की के पिता ने कहा कि रविवार को सूरज और उसका दोस्त रात करीब 10.30 बजे उसके घर के बाहर एक पार्क में पहुंचे और उसकी बेटी को जबरन कार में खींचकर ले गए।
उन्होंने कहा, मेरी बेटी रात के खाने के बाद पार्क में टहल रही थी, तभी बदमाश वहां पहुंच गए।
एसएचओ, गोमती नगर, डीसी मिश्रा ने कहा कि सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को उसकी कैद से मुक्त करा लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story