भारत

अगवा कर रेप किया गया, 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत

jantaserishta.com
22 Aug 2022 9:40 AM IST
अगवा कर रेप किया गया, 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: लखनऊ में मड़ियांव स्थित मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को एक युवक ने अगवा कर रेप किया। कुछ लोगों ने उसकी करतूत देखी तो पकड़ लिया। नागरिकों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा नाका, गुड़म्बा और गोमतीनगर में दुराचार के मामलों में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं गुड़म्बा पुलिस ने छेड़छाड़ के भी एक आरोपित को पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर मड़ियांव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ पट्टी में एक मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार रात मजदूर अपनी बच्ची व पत्नी के साथ स्टेशन पर सो रहा था। इसी समय मजदूर सत्येन्द्र उसकी बच्ची को उठा ले गया था। स्टेशन से बाहर निकलते ही बच्ची रोने लगी थी। फिर वह उसे कुछ दूर ले गया। वहां उसे बच्ची के साथ गलत हरकत करते देख लोगों ने पकड़ लिया था।
एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास के मुताबिक बाराबंकी असंदरा निवासी अमरजीत को रविवार सुबह हुसड़िया सब्जी मण्डी के पास से पकड़ा गया। आरोपी विनीतखंड में रह कर फास्टफूड का ठेला लगाता है। उस पर घर के पास ही रहने वाली किशोरी से दुराचार का आरोप है। घर वालों ने आरोप लगाया कि वह किशोरी को अपने घर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद ही उसने दुराचार किया। नाका पुलिस ने शाहजहांपुर हथौड़ा बुजुर्ग निवासी सूरज कुमार उर्फ आयुष को शाहजहांपुर से शनिवार रात दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी ने बताया कि गायत्रीपुरम निवासी सुशमेंद्र कुमार उर्फ बंटी को रविवार सुबह पुराने थाने के पास से पकड़ा गया है। आरोपी ने 29 वर्षीय युवती से दोस्ती की थी। जिसके बाद आरोपी ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया और काफी समय तक उसका यौन शोषण किया।
एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव ने बताया कि बाराबंकी घुंघटेर निवासी शफीक को बेनीगंज मोड के पास से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शफीक ने किशोरी से दोस्ती की थी। परिवार वालों को यह बात पता चलने पर उन्होंने बेटी को शफीक से दूरी बनाने के लिए कहा था। परिवार की बात मानते हुए किशोरी ने शफीक से बात करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने किशोरी के मोबाइल नम्बर पर अभद्र मैसेज भेजे थे। वह कई बार फोन कर किशोरी पर धर्म बदलने का दबाव भी डालता था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story