भारत

3 साल की बच्ची को किडनैप कर गर्म रॉड से दागा, स्टेशन पर मंगवा रहा था भीख

jantaserishta.com
25 Feb 2023 9:08 AM IST
3 साल की बच्ची को किडनैप कर गर्म रॉड से दागा, स्टेशन पर मंगवा रहा था भीख
x

DEMO PIC 

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद स्टेशन से दो फरवरी को एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर उससे भीख मंगवाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम किशन चौहान है और वह कतरास का रहने वाला है। मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने सारथी फाउंडेशन के सहयोग से बच्ची को चंद्रपुरा से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता ने बच्ची के साथ काफी अमानवीय व्यवहार किया। उसने गर्म रॉड से बच्ची के शरीर पर कई जगह दागा है जिसके निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है।
इस बाबत धनबाद रेलवे थाने के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि धनबाद जंक्शन के कैंपस से दो फरवरी को एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद बच्ची के पिता ने रेलवे पुलिस में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अथक प्रयास कर चंद्रपुरा स्टेशन से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story