भारत
4 दिन पहले किडनैप किए गए 8 साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव
jantaserishta.com
7 March 2023 2:48 PM IST

x
इलाके में सनसनी फैल गई।
रांची (आईएएनएस)| रांची शहर के एदलहातू इलाके से बीते शुक्रवार को किडनैप किए गए आठ वर्षीय बच्चे शौर्य की हत्या कर दी गई है। उसका शव मंगलवार को रांची के ही नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपारोम गांव स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है। वारदात की खबर फैलते ही शहर के बरियातू-एदलहातू इलाके में सनसनी फैल गई।
अपहरण और हत्या की इस वारदात के पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा है कि मामले के खुलासे के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है। अपराधियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि एदलहातू निवासी व्यवसायी राजू गोप का पुत्र शौर्य शाम आठ बजे घर के पास की दुकान से बिस्किट खरीदने निकला था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई।
आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि उसका अपहरण एक सफेद कार पर सवार लोगों ने किया है। फुटेज में दिख रहा है कि कार पर सवार एक व्यक्ति बच्चे को अपनी तरफ बुलाता है, उससे कुछ देर बात करता है और इसके बाद उसे कार में खींच लेता है। माना जा रहा है कि कार पर सवार कोई व्यक्ति बच्चे का परिचित रहा होगा।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर के आधार पर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि कार में लगा नंबर फर्जी था।
बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अपहरण संभवत: फिरौती के लिए किया गया हो, लेकिन इसे लेकर भी घरवालों या किसी के पास कोई कॉल नहीं आया।
इस बीच मंगलवार को सपारोम गांव में एक बच्चे की लाश तालाब में पाए जाने की सूचना मिली। बाद में उसकी शिनाख्त शौर्य के रूप में हुई। बालक की हत्या की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया है।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसकिडनैपबच्चे की हत्याहत्याRanchiRanchi NewsRanchi PoliceKidnapChild MurderMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





