भारत

सोसाइटी के बाहर जमकर चले लात घूंसे, वीडियो आया सामने, देखें

jantaserishta.com
20 Nov 2022 1:00 PM IST
सोसाइटी के बाहर जमकर चले लात घूंसे, वीडियो आया सामने, देखें
x
दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और जमकर लात घूूसे चले हैं।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी के बाहर जमकर लात घूसे चलने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वीडियो संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के वेस्ट फ्यूजन होम्स सोसायटी के बाहर ये मारपीट का वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और जमकर लात घूूसे चले हैं।
मामले के मुताबिक बिल्डर ने किसी व्यक्ति को सोसाइटी के अंदर मिला लगाने की परमिशन दी थी। मेला लगाने वाले व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वहां की महिलाओं से बदतमीजी की जिसके बाद यह मारपीट हुई है। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि मेला लगाने पहुंचे व्यक्ति से वहां के लोगों ने मारपीट की है। बेटी पर वहां की महिलाओं से बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story