भारत

सड़क पर तांडव: लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे, सामने आया ये वीडियो

Admin2
22 Aug 2021 3:40 PM IST
सड़क पर तांडव: लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे, सामने आया ये वीडियो
x
बीच सड़क लड़कियों ने जमकर तांडव मचाया.

रोहतक. हरियाणा के रोहतक जिले में बीच सड़क लड़कियों ने जमकर तांडव मचाया. शहर के एक कोचिंग सेंटर (Coaching Center) के बाहर छात्राओं में जमकर लड़ाई हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल (Video Viral) हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब आठ लड़कियों ने एक- दूसरे को थप्पड़ों और लात-घूंसों से पीटा.

बीच सड़क पर लड़कियां आपस में मारपीट करती रही और वाहन चालक उन्हें देखते रहे, कुछ लोगों ने छात्राओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मारपीट करती रहीं. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया.
इस मारपीट में छात्राओं को मामूली चोटें भी आईं हैं. वहीं इस बारे में आर्य नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.


Next Story