Top News

मुंह पर ताकत लगाकर मारी लात, फिर जूते से मारा, सड़क का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
15 Dec 2023 9:52 AM IST
मुंह पर ताकत लगाकर मारी लात, फिर जूते से मारा, सड़क का वीडियो वायरल
x

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक को जूतों से पीटता दिख रहा है. जब कुछ लोग मौके पर युवक को बचाने पहुंचे तो दबंग ने उन्हें धक्का दे दिया और गाली गलौज करने लगा. इस वीडियो को लेकर लोग बांदा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कोतवाली के सिविल लाइन इलाके का 4- 5 दिन पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति युवक को धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है. इसके बाद उसके मुंह पर लात मारता है. फिर जूतों से पीटता शुरू कर देता है.

जब युवक को बेरहमी से पीटते देख कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बचाने की कोशिश की तो दबंग लोगों को भी गालियां देने लगा और धक्का दे दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो वायरल होने के मामले को पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया है. नगर पुलिस को इस मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. इस मामले को लेकर SHO अनूप दुबे का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Viral video shows man brutally thrashing another in Uttar Pradesh’s Banda. The accused has so far not been arrested.@uppolice please see. #UttarPradesh #Video #ViralVideo #ViralVideos pic.twitter.com/42lV1mMrCT

— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) December 15, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story